31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

पीएम मोदी बोले-हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे उत्तर पूर्व में दिख रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। ये 22 परियोजनाएं 4,800 करोड़ रुपये की हैं। यहां पहुंचने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे उत्तर पूर्व में दिख रही है। हम और भी अधिक मेहनत कर इसे आगे ले जाने का काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों में आज़ादी का जो विश्वास, यहां मोइरांग की धरती ने पैदा किया वो अपने आप में एक मिसाल है। जहां नेताजी सुभाष की सेना ने पहली बार झंडा फहराया, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा, वो नए भारत के सपने पूरे करने का प्रवेश द्वार बन रहा है।

हमने पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट का संकल्प लिया: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को लेकर पहले की सरकारों की डोंट लुक ईस्ट पॉलिसी थी लेकिन हमने पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट का संकल्प लिया है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं। पूर्वोत्तर की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है।

मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य रहा है। यहां के युवाओं और विशेषकर मणिपुर की बेटियों ने पूरी दुनिया में भारत का झण्डा उठाया है, गर्व से देश का सिर ऊंचा किया है। विशेषकर आज देश के नौजवान मणिपुर के खिलाड़ियों से प्रेरणा ले रहे हैं।

कुछ लोग सत्ता पाने के लिए मणिपुर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता पाने के लिए मणिपुर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं। ये लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उन्हें मौका मिले और कब वो अशांति का खेल खेलें। लेकिन मणिपुर के लोग इन्हें पहचान चुके हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles