अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों मुंबई में हैं। अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। अब पीएम मोदी ने अभिनेत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
रश्मिका की इस सराहना पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।”