आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।
जेपी नड्डा ने भी फहराया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।

वहीं, आईटीबीपी ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया।
20 करोड़ घरों पर तिरंगे का लक्ष्य
इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने अभियान के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली

इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने अभियान के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

गोयल ने किया राजघाट पर ध्वजारोहण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर राजघाट पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आइए हम भारत को तेज गति से आगे ले जाने और अगले 25 वर्षों में इस देश को एक विकसित और समृद्ध देश बनाने का संकल्प लें।