आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली की पारी जारी है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
PBKS vs DC , Live Match Upates
9:30 PM: दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मैदान पर उतरे हैं। पंजाब की ओर से पहला ओवर रिले मेरेडिथ फेंक रहे हैं।
9:10 PM: पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
9:05 PM: 19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा ने जार्डन को आउट कर दिया है। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन है।
9:00 PM: 18 वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने शाहरुख खान को 4 रन पर आउट किया।
8:55 PM: 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन है। मयंक अग्रवाल 71 और शाहरुख खान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:50 PM: 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। मयंक अग्रवाल 61 और शाहरुख खान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा के इस ओवर में 15 रन आए।
8:45 PM: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। मयंक अग्रवाल 47 और शाहरुख खान 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा के इस ओवर में 15 रन आए।
8:35 PM: 14 वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने डेविड मलान को 26 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद उनकी तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा 1 रन पर रन आउट हो गए।
8:30PM: 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 87 रन हैं। मयंक अग्रवाल 35 और डेविड मलान 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8;25 PM: 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 65 रन हैं। मयंक अग्रवाल 28 और डेविड मलान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:15 PM: 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन हैं।
8:03 PM: 7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन हैं। मयंक अग्रवाल 19 और डेविड मलान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:55 PM: 6 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने क्रिस गेल को आउट कर दिया है। गेल ने 13 रन बनाए।
7:45 PM: चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कगीसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को 12 रन पर आउट कर दिया है। चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 18 रन है।
7:40 PM: 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना नुकसान के 6 रन है। मयंक अग्रवाल 3 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:30 PM: पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए हैं। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा पहला ओवर डाल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा और आवेश खान।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन– मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।