वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार (01 नवंबर) सुबह नई रेट लिस्ट जारी किए, जिनमें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में तेल की कीमतें कम नजर आईं। हालांकि दिल्ली-मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।