पालतू कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है गांव के मंदिर पर कीर्तन कर रहे हिंदुओं पर पथराव किया गया। उनके साथ लाठी-डंडों से भी मारपीट की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दो संप्रदाय के लोगों के आमने-सामने आने से पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मच गई।
पथराव और मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिलारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के विनोद कुमार का पालतू कुत्ता सोमवार शाम मस्जिद के पास पहुंच गया। आरोप है कि ईशान ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। विनोद ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उस समय कुछ लोगों ने विवाद शांत कर दिया। रात करीब दस बजे गांव के मंदिर पर विनोद कुमार अन्य स्वजन के साथ कीर्तन में बैठे हुए थे।