नई दिल्ली, 14 मार्च 2025, शुक्रवार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली की शुभकामनाएं देते हुए एक अपील की, जिसने लोगों को भड़का दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार है तो सब हंसी खुशी से मनाएं, लेकिन पानी की बर्बादी न करें और नेचुरल कलर से होली खेलें। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को सुंदर और साफ रखने की जिम्मेदारी भी लोगों की है। लेकिन उनकी यह बात लोगों को चुभ गई और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि मोदी शाह ने सीएम बनाया है वरना उनको कोई नहीं जानता।
हालांकि, रेखा गुप्ता की इस अपील ने कुछ लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई हमें होली मनाने के तरीके पर ध्यान देने की जरूरत है? क्या हमें पानी की बर्बादी और रासायनिक रंगों के उपयोग से बचने की कोशिश करनी चाहिए? वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।