N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

पटना में अधेड़ ने किया छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र की है।

घर लौटने के क्रम में बहला कर ले गया घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सगुना मोड़ निवासी 14 वर्ष की एक स्कूली छात्रा गुरुवार को सुबह बाजार के लिए निकली थी। बाजार से लौटने के दानापुर नया टोला निवासी

एक व्यक्ति छात्रा को बहला-फुसलाकर दूसरे जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के कई घंटे बाद घर लौटी पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत दानापुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया।

आरोपी गिरफ्तार
घटना के संबंध में दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव घीमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में यह बताया है कि उसके साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद शुक्रवार को उसका 164 का बयान दानापुर व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »