N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 21, 2025

परिणीति-राघव ने गंगा पूजन किया, आरती में हुए भावविभोर!

वाराणसी, 11 नवंबर 2024, सोमवार। काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति आप सांसद राघव चड्ढा पहुंचे। इस अवसर पर राघव की मां और अन्य परिजन भी मौजूद थे। गंगा आरती देखकर राघव और परिणीति भावविभोर दिखे।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि परिणीति और राघव ने परिजनों के साथ गंगा पूजन किया और आरती के दौरान मुख्य आसन पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी मंत्रमुग्ध नजर आए और मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण करते रहे। लोगों के चिल्लाने पर भी दोनों ने मुस्कुराकर जवाब दिया।
परिणीति और राघव ने गंगा सेवा निधि के सदस्यों से बातचीत में कहा कि वह दोबारा इस क्षण को आत्मसात करने आयेंगे। यह हमारे जीवन का अदभुत पल है। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, संस्थापक सदस्य इंदु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने अंग वस्त्र, प्रसाद और मोमेंटो देकर परिणीति और राघव का स्वागत किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »