लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस पटना पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने पारस का बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद पारस का काफिला हाजीपुर पहुंचा, जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री के काफिले पर मोबिल फेंका गया। वहीं दूसरी ओर पारस के बॉडीगार्ड ने एक महिला के साथ बदसलूकी की।
बता दें कि पारस के केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद लोजपा पार्टी दो धड़े में बंट गया। एक गुट पशुपति पारस के साथ जबकि दूसरा गुट चिराग पासवान के साथ है। चिराग व पारस दोनों ही लोजपा पर अपना अधिकार जता रहे हैं। पिछले महीने पशुपति पारस ने चिराग को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से चिराग को हटा दिया। इसके बाद चिराग पार्टी पर अपना दावा करते हुए चुनाव आयोग व कोर्ट पहुंचे हैं।