मुंबई, 2 नवंबर 2024, शनिवार। पद्मिनी कोल्हापुरी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने बाल किरदार में ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। उनका जन्म 1 नवंबर, 1965 को एक मध्यम वर्गीय कोंकणी परिवार में हुआ था । उनके पिता पंढरीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय गायक थे, जबकि उनकी मां एयरलाइंस में काम किया करती थीं। घर में संगीत का माहौल रहने के कारण पद्मिनी कोल्हापुरी का रुझान भी संगीत की तरफ हो गया और वह अपने पिता से संगीत सीखने लगीं।
पद्मिनी कोल्हापुरी ने बाल अवस्था से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह 15 साल की उम्र में ही एक न्यूड सीन किया था जिसे देखने के लिए थियेटर के बाहर दर्शकों की भीड़ लग गई थी । उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ में जीनत अमान के बचपन का रोल निभाया था, जो सुपरहिट रही थी और पद्मिनी कोल्हापुरी का अंदाज दर्शकों के दिलों में उतर गया था ।
वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘यादों की बारात’ में उन्हें गाने का अवसर मिला, जिसमें उनकी आवाज में रचा बसा यह गीत ‘यादों की बारात निकली है आज दिल के द्वारे’ श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। पद्मिनी कोल्हापुरी आज 59 वर्ष की हो गई हैं और उनका जन्मदिन 1 नवंबर को मनाया जाता है।