पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी का बुधवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने बेटे, साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के आवास पर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा।