N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

बंगाल गुजरात – झारखंड और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत

रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के छह राज्यों में भारी बवाल हुआ। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। आइए जानते हैं  किस राज्य में क्या हुआ?  

गुजरात के तीन जिलों में बवाल, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर गुजरात में पथराव हुआ।
रामनवमी पर शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर गुजरात में पथराव हुआ। –
गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। द्वारका में भी  उपद्रवियों ने शोभायात्राओं को निशाना बनाया। हंगामा करने को लेकर पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिलों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में शोभा यात्रा पर पथराव, केंद्रीय मंत्री की कार पर भी हमला

बंगाल में शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए।
बंगाल में शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। –
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि “बांकुड़ा में  रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। उन्होंने मेरी कार पर भी पथराव किया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।” पथराव के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

झारखंड : शोभायात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों से हमला

झारखंड में शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर खूब पथराव हुए। इसमें कई लोग घायल हो गए।
झारखंड में शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर खूब पथराव हुए। इसमें कई लोग घायल हो गए। –
झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। आरोप है कि शोभायात्रा एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश : खरगोन में हंगामा, आगजनी, चार घर जलकर खाक

रामनवमी जुलूस को लेकर मध्य प्रदेश में भी खूब बवाल हुआ।
रामनवमी जुलूस को लेकर मध्य प्रदेश में भी खूब बवाल हुआ। –
मध्य प्रदेश के खरगोन में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, उपद्रवियों ने शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की है। जिला प्रशासन ने फिलहाल तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

दिल्ली : जेएनयू कैंपस में बवाल

जेएनयू में रामनवमी पर नॉनवेज खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ।
जेएनयू में रामनवमी पर नॉनवेज खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। –
जेएनयू में रामनवमी पर पूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ। एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों के बीच हिंसा भड़क गई। इस घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं। दरअसल, कावेरी हास्टल में कुछ छात्र रामनवमी पर पूजा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वामपंथी छात्र नेताओं ने रोजा इफ्तार पार्टी शुरू कर दी। नॉन वेज मंगवा लिया। इसपर रामनवमी की पूजा कर रहे कुछ छात्रों ने विरोध जताया। कहा कि पूजा के दौरान नॉनवेज लाना ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें  कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियातन जेएनयू कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

कर्नाटक : शोभायात्रा पर पथराव, तनाव

शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर कर्नाटक में भी पथराव हुआ।
शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर कर्नाटक में भी पथराव हुआ। –
कर्नाटक के कोलार में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ। इसकी जानकारी गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पथराव के बाद माहौल थोड़ा बिगड़ गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। अब तनाव को काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »