प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए।
इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दूरदर्शी नेता और मां भारती के सपूत प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक मजबूत, समृद्ध भारत के लिए आपका दृष्टिकोण हर दिल में गूंजता है। आपका गतिशील नेतृत्व और अटूट समर्पण भारत को बदलता रहे और पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे!’