N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

बाहरी राज्यों से आने वाले अवैध हथियारों के बल पर बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे

बाहरी राज्यों से आने वाले अवैध हथियारों से दिल्ली में बदमाश खौफ फैला रहे हैं। अवैध हथियारों के बल पर बदमाश ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस महीने बीते 15 दिनों में बदमाशों ने 20 से अधिक जगहों पर गोलियां चलाई हैं। इसमें से कुछ वारदात में जान भी चली गई, जबकि कुछ मामलों में पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने अधिकांश मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद की है। हालांकि कुछ आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के 15 शहरों से दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई होती है। बदमाश सड़क और ट्रेन के माध्यम से अवैध हथियारों को दिल्ली तक पहुंचाते हैं। इसके बाद अपने गिरोह के सदस्यों को सौंप देते हैं, जहां से सस्ते दामों में बदमाशों को इसे बेचा जाता है। कुछ बदमाशों की तरफ से डिमांड पर भी हथियार मंगवाए जाते हैं। पुलिस रोजाना करीब सात अवैध हथियारों को अलग-अलग जगहों से बरामद करती है। इसके बावजूद राजधानी में अवैध हथियारों के सप्लाई करने का सिलसिला रुक नही रहा है।

किराए पर भी प्रयोग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजधानी में वारदात के लिए बदमाश किराए के हथियारों का प्रयोग भी करते हैं। वारदात करने के लिए बड़े गिरोह के बदमाशों से किराए पर हथियार लेकर आते हैं और वारदात के बाद वापस कर देते हैं। जानलेवा हमला करने के लिए ऑटोमेटिक हथियारों का प्रयोग करते हैं। वहीं लूटपाट में अधिकांश देसी पिस्टल का प्रयोग किया जाता है।

कई गिरोह सक्रिय
राजधानी में जितेंद्र गोगी, संदीप, समुंदर खत्री उर्फ सरेंद्र, कुलदीप मान उर्फ फज्जा, अशोक प्रधान, हाशिम बाबा, नासिर, छेनू, विजय पहलवान, समीर उर्फ छोटू समेत कई कुख्यात बदमाशों का गिरोह सक्रिय है। इसके गुर्गे अलग-अलग इलाकों में फैले हैं। ये मामूली बातों पर गोलियां बरसाने से बाज नहीं आते। इलाके के हिसाब से कुछ छोटे गिरोह भी हैं, जो वारदात को अंजाम देते हैं।

इस महीने कहां चली गोलियां
– 13 मार्च को जाफराबाद में दूध कारोबारी मनोज शर्मा को गोली मारी
– 13 मार्च को खजूरी खास में दुकानदार सोराब की गोली मारकर हत्या
– 12 मार्च को जाफराबाद में तस्लीम नामक युवक पर गोलियां बरसाईं गईं
– 12 मार्च को शालीमार बाग में लूट का विरोध करने पर बच्चे को गोली मारी
– 2 मार्च को शाहदरा में रंगदारी देने से मना करने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

इन राज्यों से हथियारों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश : मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गाज़ियाबाद
मध्यप्रदेश : इंदौर, ग्वालियर, सेंडवा, बुराहनपुर, खरगौन, धार
झारखंड : धनबाद
बिहार : खगड़िया और मुंगेर

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »