N/A
Total Visitor
31.2 C
Delhi
Friday, August 8, 2025

रक्षाबंधन पर एनडीआरएफ के जवानों की कलाई पर राखी, बंधा सुरक्षा का संकल्प

वाराणसी, 08 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज 11 एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, वाराणसी में स्कूली छात्राओं और स्वयंसेवी संगठनों की महिलाओं ने एनडीआरएफ के बहादुर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी सलामती और दीर्घायु की कामना की। इस भावपूर्ण आयोजन में जवानों ने भी अपनी बहनों को हर आपदा में चट्टान की तरह साथ देने और देशवासियों की सुरक्षा का वचन दिया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, डॉ. शंभूनाथ रिसर्च फाउंडेशन, लीला फाउंडेशन और आर.एस. कॉन्वेंट सैनिक स्कूल, पहाड़िया की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राखी बांधने के इस आयोजन ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत किया।

11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “एनडीआरएफ के लिए पूरा देश एक परिवार है। हमारा कर्तव्य न केवल आपदा में राहत और बचाव तक सीमित है, बल्कि देशवासियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी है। हम अपने आदर्श वाक्य ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के साथ हर स्थिति में राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हैं।”

यह आयोजन रक्षा और स्नेह के इस पर्व को गौरवपूर्ण बनाने के साथ-साथ एनडीआरएफ के जवानों के अटूट समर्पण को भी दर्शाता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »