N/A
Total Visitor
29.4 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

आज यानी 22 मार्च को बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , राज्यपाल फागू चौहान, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने सभी से बिहार के विकास और राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। जानें किसने क्या कहा।

बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे एवं बिहार के गौरव को बढ़ायेंगे।

राज्यपाल ने दी बिहार वासियों को दी बधाई
राज्यपाल फागू चौहान ने ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर सभी बिहारवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना-संदेश में राज्यपाल श्री चौहान ने कहा है कि बिहार शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से सुसमृद्ध बिहार राज्य निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में भी गौरवशाली बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ दृढ़संकल्पित होकर राष्ट्रीय नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।

गौरवशाली अतीत की नींव पर बनाएं स्वर्णिम आत्मनिर्भर बिहार : तारकिशोर
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि 22 मार्च 1912 को बिहार पृथक राज्य बना। ऋषि-मनीषियों और विभिन्न धर्म-संप्रदायों की पावन धरती बिहार का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव रहा है। यहां से देश और दुनिया में ज्ञान-विज्ञान का संदेश फैला है। बिहार के लोगों ने अपनी मेहनत एवं लगनशीलता से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए समाज के सभी वर्गों को उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, रोजगार के साधन, नागरिक सुविधाएं सहित पर्यावरणीय संतुलन को बरकरार रखने की दिशा में बेहतर कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी लोगों से बापू के आदर्शों पर चलकर बिहार के गौरवशाली अतीत की नींव पर स्वर्णिम आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए जनभागीदारी के साथ काम करने की अपील की।

हर क्षेत्र में सम्मानित हो रहा बिहार : उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहार की खुशहाली और उन्नति की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार हर क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों की वजह से सम्मानित हो रहा है। केंद्र और राज्य की सरकार बिहार के उत्तरोत्तर विकास के लिए प्रयासरत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का मान सम्मान आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक हर क्षेत्र में बढ़े, इसके लिए सभी बिहारवासियों को बेटियों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उद्यम और स्वच्छता पर ध्यान देना होगा।


राबड़ी-तेजस्वी ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार वासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यह धरती ऋषि-मुनि, संत-सूफियों की रही है। स्वतंत्रता संग्राम हो या ज्ञान-विज्ञान और शिक्षा, हर क्षेत्र में बिहार अग्रणी रहा है और यहां से निकले ज्ञान के प्रकाश से देश और दुनियां लाभान्वित होती रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम सब मिल जुल कर अपने राज्य के गौरव को बढ़ाएं। प्रेम, सद्भाव, भाईचारा के साथ शिक्षा के संदेश को हर घर में पहुंचाएं। तभी बिहार दिवस मनाना सार्थक होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार पग्रति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य की एनडीए सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से गौरवशाली बिहार को न सिर्फ और गौरवान्वित कर रही है, बल्कि कई मामलों में बिहार मॉडल का देश और दुनिया भी लोहा मान अपना रही है। श्री पांडेय ने कहा कि बिहार के स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेते हुए बिहार के वर्तमान को सुनहरा बनाने को लेकर राज्य सरकार कटिबद्ध है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »