भारत की अध्यक्षता में आज से नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने एससीओ की इस बैठक में भाग लेने का फैसला किया है। इस बार बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है। एससीओ के आठ सदस्य देश हैं। जिनमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य आमंत्रित या संवाद देशों के रूप में शामिल होंगे।