राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की जंग में फतह करने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र काफी अहम है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के ंमुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च करने जा रहे हैं।
अशोक गहलोत की इस लिस्ट में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम होगी। बता दें कि 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की थी। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य था। अब गहलोत गारंटी देंगे कि उनकी सरकार आती है तो ओपीएस जारी रखेंगे।
दूसरी गांरटी फ्री लैपटॉप की है। हालांकि फ्री लैपटॉप की घोषणा गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के बजट का हिस्सा थी। लेकिन यह योजना कागजों से आगे नहीं बढ़ी। अब गहलोत गारंटी देंगे कि सरकार आई तो सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप देंगे।