प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रोफेसर थानू पद्मनाभन का शुक्रवार को पुणे में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी वसंती और बेटी हम्सा, दोनों वैज्ञानिक हैं। केरल के रहने वाले और 2007 में पद्म श्री से सम्मानित पद्मनाभन ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।