देश के जाने-माने साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन हो गया। उन्होंने आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। कोरोना से संक्रमित होने के कारण दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पौराणिक कहानी के आधेर पर अभ्युदय, युद्ध, वासुदेव, अहल्या, जैसे प्रसिद्ध किताब लिखे थे।
उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिला था। डॉ. नरेंद्र कोहली हिंदी जगत में सबसे अधिक रॉयल्टी पाने वाले लेखक थे। उनके निधन पर साहित्यप्रेमियों में शोक की लहर है।