दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की गिरफ्त में है। कोहरे की चादर देर रात से ही फैली हुई है। साथ में ठंडक का भी वार है। दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है। रिज और धौला कुआं इलाकों में दृश्यता इतनी कम है कि वाहन चलाना दूभर हो रहा है।
भीषण शीत लहर की चपेट में दिल्लीउत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवा के चलते रविवार को दिल्ली भीषण शीत लहर की चपेट में रही। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेसिल्सय दर्ज किया गया जो साल 2021 के बाद सबसे कम है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी भीषण शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।