36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

निर्मला सीतारमन आज पांचवा बजट पेश करने जा रही है, वित्त मंत्रालय से लेकर राष्ट्रपति भवन और संसद तक

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज पांचवा केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। मोदी 2.0 सरकार का यह अंतिम पूर्ण बजट है। बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। इसके बाद बजट पर औपचारिक मंजूरी लेने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद वह संसद भवन के लिए रवाना हो गईं, जहां कैबिनेट बजट को अपनी मंजूरी प्रदान करेगी। आइए तस्वीरों में देखते हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अलग-अलग रूप…

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर वित्त मंत्रालय पहुंचीं। उनके साथ वित्त राज्यमंत्री व मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी थे। यहां से बजट लेकर वित्तमंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गईं।

वित्त मंत्रालय के बाद सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति से बजट पर औपचारिक मंजूरी ली।

निर्मला सीतारमण व अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में चाय भी पी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles