N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

निक जोनस पिता बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने हैं ये गुड न्यूज प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी, जिसके बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली थीं। मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपना पहला पोस्ट शेयर किया था और अब निक जोनस ने भी बेबी के आने के बाद अपना पहला पोस्ट किया है। निक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सुबह के मूड के बारे में बताया है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर निक से उनकी बेटी के बारे में पूछ रहे हैं।

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में कॉफी का कप पकड़ रखा है। वीडियो में एक आवाज आती है, ‘आपको सुबह उठने पर कैसा अहसास होता है?’ इस सवाल का निक ने बेहद छोटा सा जवाब दिया है। वह कहते हैं, ‘चलो इसे एक महान दिन बनाते हैं।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉर्निंग मूड।’

निक जोनस के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस ने निक से उनकी बेटी की फोटो मांगी है, तो कुछ उनकी बेटी का हालचाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं और आपकी बेटी का नाम क्या है।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बेबी का पालन-पोषण कैसा चल रहा है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपकी बेबी कैसी है?’

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई दिख रही थीं। मां बनने के बाद ये प्रियंका का पहला पोस्ट था। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लाइट फील नाइट।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »