19.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

एनजीटी का बड़ा आदेश: दिल्ली में 24 नालों की सफाई 31 मई तक पूरा करने का निर्देश

नई दिल्ली, 23 फरवरी 2025, रविवार। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। एनजीटी ने विभाग को हलफनामा देने का निर्देश दिया है कि मानसून के दौरान बाढ़ को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 24 नालों की सफाई व गाद निकालने का काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
एनजीटी यमुना में गिरने वाले 24 नालों की सफाई के मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 21 फरवरी के आदेश में कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नालों से गाद निकालने की स्थिति के बारे में 20 फरवरी को एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कार्य पूरा होने की समयसीमा का विवरण भी था।
रिपोर्ट के अनुसार, सभी नालों से गाद निकालने का काम 31 मई तक पूरा करने का समय है। अधिकांश काम 14 फरवरी तक पूरा हो चुका है। पीठ ने कहा, ”यह पाया गया है कि यदि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा समय-सीमा के भीतर गाद निकालने का काम पूरा नहीं किया गया तो इस वर्ष मानसून शुरू होने पर नालों से पानी उफन कर बाहर बहने लगेगा, जिससे आसपास की कॉलोनी के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सामना उन्होंने पिछले मानसून में किया था।” एनजीटी ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी के लिए तय की।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »