N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

भागलपुर में बनेगा नया इतिहास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 9 करोड़ 80 लाख किसानों को 22,700 करोड़ की राशि का वितरण

भागलपुर, 24 फरवरी 2025, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार भागलपुर आने से पहले ही यहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भागलपुर की धरती पर सोमवार को एक नया इतिहास रचा जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भव्यतम कार्यक्रम संपन्न होने वाला है।
इस दौरान, लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में 22,700 करोड़ की राशि भागलपुर की धरा से डाली जाएगी। इसके अलावा, बिहार को और कई सौगात दी जाएंगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही विकास की कई सौगात देंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दरभंगा में मखाना उत्पादन करने वाले किसानों से मिले और मखाना अनुसंधान केंद्र में किसान संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने मखाना अनुसंधान केंद्र में मखाना उत्पादों से जुड़े स्टॉलों को भी देखा और मखाना की खेती और प्रोसेसिंग की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा।
उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने मखाना बोर्ड के गठन पर चर्चा की और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल करने की बात कही।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »