12.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

दिल्ली में बीजेपी का ‘नया दौर’, रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार का गठन

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025, गुरुवार। राजधानी में पूरे 27 साल बाद कमल खिला है। बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें हासिल की, वहीं आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। जहां इस बार बीजेपी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। वहीं, आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज अपनी सीट भी नहीं बचा सके और जीत का स्वाद नहीं चख सके। तो वहीं, दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार बन चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और आखिर में रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ ली है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नवगठित दिल्ली मंत्रिमंडल को सौंपे गए ये विभाग शामिल हैं:
रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना
परवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग
रविंद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति
आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास।
दिल्ली की नई सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का बोलबाला है। 6 में से 3 मंत्री इसी क्षेत्र से बने हैं। इनके नाम हैं- आशीष सूद, (जनकपुरी), पंकज सिंह (विकासपुरी) और मनजिंदर सिरसा (राजौरी गार्डन)।
उल्लेखनीय है कि संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद 2008 में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। 2008 से पहले इसे आंशिक रूप से बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में और आंशिक रूप से दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया था। इस तरह यह एक काफी नया निर्वाचन क्षेत्र है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »