नई दिल्ली, 5 सितंबर 2025: मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब बिना सर्जरी के भी अतिरिक्त चर्बी को खत्म किया जा सकेगा। इटली से भारत आई एक नई माइक्रोवेव तकनीक ने मोटापा कम करने के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इस तकनीक के जरिए बिना चीर-फाड़ के शरीर की अतिरिक्त चर्बी को पिघलाकर हटाया जा सकता है।
बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोनिशा कपूर, जिन्होंने इस तकनीक को भारत में लाने में अहम भूमिका निभाई, ने बताया कि यह तकनीक घरेलू माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करती है। जिस तरह माइक्रोवेव में बर्तन के अंदर की सामग्री गर्म होती है, लेकिन बर्तन बाहर से ठंडा रहता है, उसी तरह यह तकनीक शरीर के लक्षित हिस्सों की चर्बी को पिघलाती है, बिना आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचाए।

इस थेरेपी में कुल 6 सेशन की जरूरत होती है, प्रत्येक सेशन 30 मिनट का और एक महीने के अंतराल पर लिया जाता है। डॉ. कपूर के अनुसार, इस तकनीक का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इसके लिए किसी दवा की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो सर्जरी से बचना चाहते हैं।

डॉ. मोनिशा कपूर ने बताया कि यह तकनीक अभी तक इटली में सफलतापूर्वक इस्तेमाल की जा रही है और इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। दिल्ली में उनके सेंटर, डॉ. मोनिशा कपूर एस्थेटिक, में इस तकनीक से इलाज शुरू हो चुका है। एक सेशन की लागत लगभग 50,000 रुपये है।

यह नई तकनीक मोटापे से परेशान लोगों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प प्रदान करती है, जिससे बिना सर्जरी के आत्मविश्वास के साथ स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।