N/A
Total Visitor
24.2 C
Delhi
Friday, March 28, 2025

दिल्ली में नक्सली का पर्दाफाश: झारखंड से आई महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 मार्च 2025, बुधवार। बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से एक बड़ी कार्रवाई में झारखंड की रहने वाली एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला नक्सली राष्ट्रीय राजधानी में फर्जी पहचान बताकर रह रही थी और एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह महिला नक्सली 23 वर्षीय है और झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है।
पुलिस ने बताया कि यह महिला नक्सली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के कई मामलों में वांछित थी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। झारखंड की एक अदालत ने 26 मार्च 2023 को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
पुलिस ने बताया कि यह महिला नक्सली संभवत: 2020 में दिल्ली आई थी। वह झूठी पहचान के आधार पर नोएडा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घरेलू सहायिका के तौर पर काम रही थी और इसके बाद वह अंतत: पीतमपुरा में रहने लगी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि कई महीनों की निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद अपराध शाखा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक माओवादी चरमपंथी की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने बताया कि पुलिस की टीम ने चार मार्च को महाराणा प्रताप एन्क्लेव, पीतमपुरा में छापेमारी की थी और इस दौरान ही महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक किसान परिवार में उसका जन्म हुआ था और वह 10 वर्ष की आयु में ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) गुट में शामिल हो गई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया, महिला नक्सली ने झारखंड के कोल्हान जंगल में रमेश नामक कमांडर के नेतृत्व में पांच साल तक गहन प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान उसे इंसास राइफल, एसएलआर, एलएमजी, हथगोला और .303 राइफल जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना सिखाया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »