37.8 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

INS विक्रांत के लिए राफेल-एम जेट का परीक्षण करेगी नौसेना, छह जनवरी से शुरू होगा संचालन

भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत का समुद्री ट्रायल जारी है। युद्धपोत अरब सागर और हिंद महासागर में गहन समुद्री परीक्षणों से गुजर रहा है। अगस्त  2022 में भारतीय नौसेना को मिल जाएगा। इससे पहले राफेल-एम जेट का परीक्षण करेगी। भारतीय नौसेना 6 जनवरी को गोवा में राफेल-समुद्री लड़ाकू विमान के उड़ान परीक्षण का संचालन करेगी।  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कहा है कि वह इसे अप्रैल 2022 में भारतीय नौसेना को हैंडओवर कर देगा। घातक हथियारों से लैस इस युद्धपोत के आते ही हिंद महासागर में भारत की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी।

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, राफेल-एम लड़ाकू विमान को आईएनएस हंसा में 283 मीटर मॉक-अप स्की जंप सुविधा में लगभग 12 दिनों तक गहन परीक्षण के माध्यम से रखा जाएगा। इससे यह जानकारी मिलेगी कि लड़ाकू विमान IAC-1 के लिए सबसे उपयुक्त है या नहीं। बता दें कि राफेल एम फाइटर फ्रांसीसी चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत के लिए प्रमुख हथियार प्रणाली है और इसने 2008 में अमेरिकी विमान वाहक के साथ अपनी अंतर-संचालन क्षमता भी दिखाई है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles