N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Wednesday, July 23, 2025

नमामि गंगे और वेदपाठी बटुकों ने की अपील, प्लास्टिक से करे तौबा, गंगा में न करें कपड़ों का विसर्जन

वाराणसी, 5 अक्टूबर। नमामि गंगे ने महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुकों के साथ लोगो से गंगा और घाटों पर कपड़ों का विसर्जन न करने की अपील की। काशी के गंगा घाटों को सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल के तहत नगर निगम के होप संस्था से बनवाए गए कपड़े के झोलों का वितरण सिद्धेश्वरी में शनिवार को बटुकों ने किया। शीतला गली से सिंधिया घाट तक स्वच्छता अपनाने और सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बताया कि अक्सर गंगा घाट पर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं गंगा मैया को साड़ी या अपने पहने हुए वस्त्र अर्पित करती हैं। नगर निगम के लिए इन कपड़ों का निस्तारण करना कठिन हो जाता है और साथ ही यह कपड़े गंगा की तलहटी में सड़ते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को स्मार्ट बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए भी नगर निगम अभियान चला रहा है। नगर निगम की पहल पर होप संस्था की स्वयंसेवी महिलाओं की टीम गंगा और घाट पर फेंके गए पुराने कपड़ो से झोले बना रही हैं‌।
इन बैग्स को नगर निगम और नमामि गंगे की टीम घाटों पर निशुल्क में बांट रही है। ताकि प्लास्टिक के थैलियों की जगह अब कपड़ो से बने बैग का प्रयोग लोग ज्यादा से ज्यादा करें। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनी चौरसिया, स्केटिंग गुरु राजेश डोंगरा बड़ी संख्या में वेदपाठी बटुक उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »