N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Monday, July 21, 2025

नमामि गंगे की स्वच्छता अभियान: छठ के बाद गंगा घाटों की सफाई

वाराणसी, 8 नवंबर 2024, शुक्रवार। काशी में छठ पर्व के समापन के बाद गंगा घाटों पर फैली गंदगी को लेकर नमामि गंगे ने एक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में गायघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा सतह पर तैर रहीं अनावश्यक वस्तुओं को बाहर निकाला गया और नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से निस्तारण हेतु भेजवाया गया।
शिवम अग्रहरि ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ाव का संदेश देता है और छठ के दौरान स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घर आंगन के साथ मां गंगा के आंचल को भी साफ रखना प्रत्येक श्रद्धालु का दायित्व है। उन्होंने काशी के गंगा घाटों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का भी आग्रह किया।
इस अभियान में शिवम अग्रहरि, जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, रेनू आचार्य, अजय कन्नौजिया सहित पुलिस डिफेंस के स्वयंसेवक शामिल रहे। यह अभियान नमामि गंगे की ओर से गंगा स्वच्छता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे लोगों को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »