बिहार के 31 जिलों के नगर निकायों में 806 पदों पर आम व उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यह चुनाव 45 अनुमंडल के 58 नगरपालिकाओं हो रहे हैं। इसके लिए 1677 बूथ बनाए गए हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इससे लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में 4443 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कुछ मतदाताओं की संख्या 1, 27, 3810 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6, 68, 022 और महिला मतदाताओं की संख्या 6, 05, 724 है। इसके अलावा अन्य मतदाताओं की संख्या 63 है।
816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे
चुनाव आयोग के अनुसार, नगरपालिका आम/ उप निर्वाचन निर्वाचन, 2023 हेतु कुल 816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे। इनमें से 09 पद नगरपालिका आम निर्वाचन, 2023 में वार्ड पार्षद का 08 एवं नगरपालिका उप निर्वाचन, 2023 में वार्ड पार्षद का 01 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं नगर पंचायत घनश्यामपुर वार्ड संख्या- 8 हेतु वार्ड पार्षद अभ्यर्थी के मृत्योपरांत 01 पद के निर्वाचन को स्थगित कर दिया गया है।
महिला प्रत्याशियों की संख्या 2242
बता दें कि इस चुनाव में पुरूष प्रत्याशियों की संख्या 2201 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 2242 है। वहीं 09 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अभ्यर्थियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात 306 पदों पर मतदान कराये जाने हैं। फिलहाल कोई रिक्त पद नहीं है।