N/A
Total Visitor
30.8 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025

श्री नानक देवजी के 553 वें प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर आज नगर कीर्तन निकाले जाएंगे

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानक देवजी के 553 वें प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर पालकी में सजाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में नगर कीर्तन आज निकाले जाएंगे। नगर कीर्तन भाई मतिदास चौक, गुरुद्वारा सीसगंज साहिब चांदनी चौक से सुबह 9.00 बजे शुरू होंगे और गुरुद्वारा नानक प्याऊ, जीटी करनाल रोड पर रात 10.00 बजे समाप्त होंगे। नगर कीर्तन में हजारों श्रृद्वालु, बैंड , घुड़सवार निहंग, स्कूली बच्चे, कीर्तन जत्थे आदि पैदल व वाहनों पर होंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, चांदनी चौक, फतेहपुरी, खारी बावली, कुतुब रोड चौक, आजाद मार्केट, रोशनारा रोड, घंटा घर, शक्ति नगर चौक होकर गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब पर खत्म होंगे।

नगर कीर्तन के चलते इन जगहों सुभाष मार्ग, लाल किला क्रॉसिंग, बर्फ खाना चौक,एच.सी. सेन मार्ग, मोरी गेट चौक, टाउन हॉल, बोलिवर रोड, मोरी गेट,फतेहपुरी टी-प्वाइंट 16. पुल मिठाई, अजमेरी गेट, नगिया पार्क, घंटा घर रोशनारा रोड गोलचक्कर, डीसीएम चौक,आजाद मार्केट चौक, चौकी नंबर 2, कालिदास मार्ग – नगिया पार्क रोड 20, रूप नगर चौक, रोहतक रोड, रानी झांसी रोड, जीटी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर,न्यू रोहतक रोड, ईस्ट पार्क रोड, आजादपुर एचवाई पॉइंट, झंडेवालान गोलचक्कर, परेड ग्राउंड टी-प्वाइंट, रोहतक रोड और फैज रोड से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »