दिवंगत दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी और सुपरस्टार नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है। बताया गया कि अभिनेता की बहन को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। उन्होंने मंगलवार, 17 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे अक्किनेनी के घर में दुख का माहौल हो गया।
बहन की मौत के बाद नागार्जुन का परिवार दुख में डूब गया। नागा सरोजा अभिनेता नागार्जुन की तीसरी बड़ी बहन थीं। अक्किनेनी नागेश्वर राव के पांच बच्चे थे और नागा सरोजा तीसरी बेटी थीं। अक्किनेनी नागेश्वर राव की सत्यवती, नागा सुशीला, नागा सरोजा, वेंकट और नागार्जुन की तीन बेटियां और दो बेटे थे।