N/A
Total Visitor
29.7 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

जन्मदिन पर जेपी नड्डा को मेरी नसीहतें “भाजपा को जनपक्षीय बनाओ, देशद्रोहियो पर लगाम लगाओ”

*आचार्य श्री विष्णुगुप्त*

जेपी नड्डा जी आज आपका जन्मदिन है। मैं आपको बधाई कतई नहीं दूंगा। मैं आपको नसीहतें दूंगा, आपको जिम्मेदारी का अहसास कराउंगा। आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। लेकिन आपकी पार्टी की समस्याएं भी बहुत अधिक है, आपकी पार्टी के विरोधियों की संख्या भी कम नहीं है।

कोई पार्टी, कोई घर, कोई समाज, कोई देश बाहरी समस्याओं से अधिक आंतरिक समस्या से टूटता है, खंडित होता है, आपकी पार्टी विरोधियों के विरोध से कभी भी टूटेगी नहीं, पर आंतरिक कमजोरियों और आंतरिक समस्याओं से जरूर कमजोर होगी। आपकी पार्टी की आंतरिक समस्याएं क्या हैं, यह सभी लोग जानते हैं। आपकी पार्टी अभी भी गरीब और जरूरत मंद लोगों तक उस तरह की पहुंच नहीं रखती है जिस तरह की पहुंच अन्य पार्टियां रखती हैं। अगर आप अपनी पार्टी को और भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के करीब ले जायेंगे तो यह आपकी पार्टी के हित में होगा।

भाजपा में हवाहवाई नेताओं, जनाधारविहीन नेताओं, पंच सितारा संस्कृति के नेताओं, और कारपोरेट नेताओं का भरमार है। ऐसे नस्ल के नेता आम जनता को खुजली के समान समझते हैं, आम आदमी से दूर रहते हैं, गरीबों, फटेहालों और जरूरतमंद लोगों से मिलते नहीं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ऐसे नेता अपने कार्यकर्ताओं से भी दूर रहते हैं। आप अपने अध्यक्ष कार्यकाल में ऐसे हवाहवाई, जनाधारविहीन, पंच सितारा, कारपोरेट संस्कृति के नेताओं पर लगाम लगायें और उन्हें आम जनता के बीच जाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करें।

कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की पंूजी होते है। कार्यकताओं के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता पाती है और महान बनती है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा महान बनी है, केन्द्रीय सत्ता तक पहुंची है, देश-विदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कार्यकर्ता अपनी आवश्यकता को नजरअंदाज कर विरोधियों से लड़ता है, जनता को अपनी पार्टी का समर्थन करने के लिए प्रेरित करता है। आपकी पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बहुत ज्यादा होती है, कार्यकर्ताओं का सम्मान तक नहीं होता, बड़े नेता कार्यकर्ताओं से मिलते तक नहीं हैं। आप छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सुनिश्चित करें, अपने सांसदों, विधायकों और मंत्रियों आदि को कार्यकताओं का सम्मान करने की सीख दीजिये।

राष्टभक्ति और हिन्दुत्व की कसौटी पर भाजपा सत्ता में आयी है। निश्चित तौर पर भाजपा राष्टभक्ति और हिन्दुत्व के प्रति समर्पित और अभियानी रही है। नरेन्द्र मोदी जी का हिन्दुत्व के प्रति समर्पण बेमिसाल, अतुलनीय और प्रेरक है। पर यह देखा जाता है और सर्वविदित भी है कि आपके अधिकतर सांसद और विधायक चुनाव जीतने के बाद अति सेक्युलर हो जाते हैं, वे राष्टद्रोहियों को भी गले लगाने से नहीं चूकते हैं। ऐसे सांसदों और विधायकों पर लगाम लगायें।

सरकार के विभिन्न पदों पर एक साजिश के तहत लेफ्ट लिबरल लोगों के साथ ही साथ चरण पादुका संस्कृति के लोगों को बैठाया गया है। इसके कारण आम कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सरकार के किन-किन पदों पर साजिश के तहत लेफ्ट, लिबरल गिरोह और चरण पदुका संस्कृति के लोग बैठायें गये हैं, इस संबंध में आपको जानकारी होगी ही। ये लोग आपकी पार्टी की विचार धारा को दीमक की तरह चाट रहे हैं। इनसे मुक्ति पाना और ऐेसे लोगों को सरकार के पदों से तुंरत हटवाना आपकी जिम्मेदारी है।

आपकी पार्टी के नेताओं का बौ़िद्धक स्तर बहुत ही निम्न स्तर और तथ्यहीन भी होता है। ऐसा इसलिए है कि आपके अधिकतर नेता अखबार और मीडिया से बहुत ही दूर रहते हैं, इसके अलावा देश की विभिन्न समस्याओं के प्रति भी उनका नजरिया कमजोर रहता है। इसका दुष्परिणाम यह होता है कि लेफ्ट लिबरल गिरोह के समाने आपके नेता निरीह और कमजोर साबित होते हैं। लेफ्ट-लिबरल गिरोह का एक अदना सा सदस्य आपकी पार्टी की बड़ी-बड़ी हस्तिायों को मजाक का पात्र बना डालता है। ऐसा देश की जनता मीडिया में देखती है। आप अपने नेताओं को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करें और अपने नेताओं के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने का कार्य करें।

जेपी नड्डा जी, आप भाग्यशाली है, नरेन्द्र मोदी जी ने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए अवसर दिया है। आप अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालों के प्रति स्नेह तो दिखाइये पर ज्यादा खुश मत होना। आप अपने जन्मदिन पर प्रतिज्ञा कीजिये कि भाजपा को उपर्युक्त कसौटियों पर प्रेरक बनाउंगा। तभी इतिहास आपको याद रखेगा।

 

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »