N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

मुस्लिम ‘भूत’ ने किया लव, सेक्स, प्रेग्नेंट… फिर मर्डर!

दिल्ली, 26 अक्टूबर 2024, शनिवार। प्यार एक बेहद खूबसूरत अहसास है। जब प्यार हो जाता है तो दुनिया रंगीन हो जाती है। इंसान को दिन और रात की सुध नहीं रहती। उसे तो बस दिखता है अपना पार्टनर। लेकिन हर बार लव स्टोरी का अंजाम अच्छा ही हो, ऐसा नहीं होता। कई बार इन प्रेम कहानियों में किसी एक को अपनी जान गंवानी पड़ती है। दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपका प्यार से विश्वास उठ जाएगा। कुछ लोगों ने प्यार जैसे रिश्ते की पवित्रता को बर्बाद कर दिया है।
दिल्ली के नांगलोई में रहने वाली सोनिया उर्फ सोना एक भूत से प्यार करती थी..जी हां..आपने सही सुना..एक भूत जिसने सोना की ही जान ले ली। दरअसल सोनिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘I love Bhoot’ लिख रखा था। घर में भी जब वो फोन पर बात करती थी और कोई पूछता तो कहती थी कि अपने भूत से बात कर रही हूं, मगर उस वक्त सोनिया ने सोचा नहीं होगा कि उसका प्यारा भूत ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। लेकिन जब आपको पता चलेगा कि ये भूत कौन है तो शायद आप चौंक जाएं… दिल्ली के नांगलोई में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सलीम उर्फ संजू ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 19 साल की सोनी कुमारी की हत्या कर दी। सलीम सोनी का प्रेमी है और विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। उसने इस जुर्म को रोहतक में अंजाम दिया।
खबरों के मुताबिक, मुताबिक सोनी 7 महीने से प्रेग्नेंट थी और सलीम पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वहीं दूसरी तरफ सलीम इस बच्चे को गिरना चाहता था और शादी के लिए फिलहाल तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। 21 अक्टूबर को सोनी अपने घर से समान लेकर सलीम के पास पहुंच गई। सलीम अपने दो दोस्तों के साथ उसे रोहतक ले गया। उसने सोनी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया। वह कहां जानती थी कि जिस प्यार पर वह इतना भरोसा जता रही है वह उसे मौत देने जा रहा है। वहीं सोनी का परिवार भी इस बात से अंजान था कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने आरोपी सलीम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »