N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

सिंगरौली में चार लोगों की हत्या का खुलासा: पुरानी रंजिश ने ली चार जानें!

सिंगरौली, 7 जनवरी 2025, मंगलवार। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया था, जहां एक सेप्टिक टैंक में चार लाशें मिली थीं। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है और बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने साथ मिलकर हत्या कर दी थी।।पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मृतकों की पहचान सुरेश प्रजापति, करण साहू, राकेश सिंह और जोगेंदर महतो के रूप में हुई थी। ये सभी जयंत इलाके के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद शवों को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया था। पुलिस ने कई टीमें गठित कर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया और मौके से सबूत इकट्ठा कराए गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसआईटी का भी गठन किया था।
डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा रावत है। उसका जोगेंदर महतो और सुरेश प्रजापति से घर बनाने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा था। राजा रावत ने दो लोगों को गोली मारी। आरोपी रोहित साकेत ने एक व्यक्ति की गोली मारी है। बाकी चार लोगों ने जोगिंदर महतो का गला दबाया है। इसके बाद सभी शवों को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और देसी पिस्टल की खाली मैगजीन बरामद की गई हैं।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
राजा रावत (25) पिता अमर रावत निवासी नेहरू गेट के पास, जयंत बुद्ध सेन साकेत (20) पिता रामदेव साकेत निवासी सिगाही गौरवी चौकी इलाका, हरिश्चंद्र साकेत (21) पिता रामधनी साकेत निवासी बढ़ती थाना बरगवां, रोहित साकेत (21) पिता राम विचारे साकेत निवासी नेहरू गेट जयंत, नीरज साकेत (19) पिता महेंद्र साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी जयंत, अन्य 17 साल का आरोपी है।
सेप्टिक टैंक से मिले थे चार शव
दरअसल चार जनवरी को बरगवां थाना इलाके के बड़ोखर गांव में एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से चार लोगों के शव मिले थे। इनकी पहचान सुरेश प्रजापति (39), करण साहू (31), राकेश सिंह (29) और जोगेंदर महतो (37) के रूप में हुई है। चारों ही जयंत इलाके के रहने वाले थे। चारों आपस में दोस्त थे और न्यू इयर की पार्टी मनाने सुरेश के मकान पर आए थे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »