समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सपा संक्षतक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं।