N/A
Total Visitor
27.7 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

बिहार के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2025, शनिवार। मोदी सरकार के आम बजट में बिहार पर खास जोर दिया गया है, जो इसी साल चुनाव का सामना करने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी साड़ी से लेकर ऐलानों तक से खास संदेश दिया कि बिहार मोदी सरकार की प्राथमिकता में है।
बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं:
मखाना बोर्ड: मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विपणन में सुधार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। यह किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान: बिहार में एक राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी, जो पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे: बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा दी जाएगी, जो राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगी।
पश्चिमी कोसी नहर परियोजना: पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर किसानों को लाभ होगा।
आईआईटी पटना का विस्तार: आईआईटी पटना में छात्रावास और अन्य बुनियादी ढांचे की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।
इन घोषणाओं से बिहार की आर्थिक ग्रोथ में इजाफा होगा और सामाजिक विकास भी होगा। यह मोदी सरकार की प्राथमिकता में बिहार को रखने का संकेत है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »