N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

मोदी कैबिनेट ने आयुष्मान योजना के तहत 70+ उम्र वाले सभी को 5 लाख तक फ्री इलाज

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुरुआत में योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जैसे-जैसे लोग इस योजना से जुड़ेंगे, इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
सरकार ने कहा कि 70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। उनके लिए एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा।
जो परिवार पहले से आयुष्मान के दायरे में हैं, उन्हें 70 पार के सीनियर सिटिजंस के लिए हर साल 5 लाख रु. तक का एडीशनल कवर मिलेगा। इसका इस्तेमाल परिवार के अन्य लोग नहीं कर सकेंगे।
इस योजना में सभी बीमारियां होती हैं कवर
आयुष्मान योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं। किसी बीमारी में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च इसमें कवर होते हैं। ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च इसमें कवर होता है। सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज जैसी चीजें इसमें शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुके हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »