N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

मोदी-शाह ने गुजरात फतह के लिए कितनी मेहनत की, दोनों की रैलियों का कितना असर होगा

गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) जारी होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक यह भी साफ हो जाएगा कि सूबे में 24 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। तमाम एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें इस बार मिलेंगी

आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री ने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को भी मुश्किलों में डाल दिया था। यही कारण है कि भाजपा को भी चुनाव के आखिरी समय में पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र के 10 से ज्यादा मंत्री, चार मुख्यमंत्री, तीन राज्यों के उप-मुख्यमंत्री और अलग-अलग राज्यों के 50 से ज्यादा मंत्रियों ने खूब सभाएं कीं।

अकेले प्रधानमंत्री ने 39 रैलियों के जरिए गुजरात की 134 विधानसभा सीटों को कवर किया। वहीं, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।

आइए जानते हैं दोनों ने कहां-कहां रैलियां और रोड शो किए? किन सीटों को रैली और रोड शो के जरिए कवर किया? दोनों की रैलियों का कितना असर हुआ?

पहले जानिए पीएम मोदी ने कहां-कहां रैली कीं?
विधानसभा जिला कितने सीटें कवर की? कितने सीटों पर जीत मिली?
कलोल गांधीनगर 05
बोडेली छोटा उदयपुर 03
हिम्मतनगर साबरकांठा 03
कांकरेज बनासकांठा 09
पाटन पाटन 04
सोजित्रा आणंद 07
अहमदाबाद अहमदाबाद 21
नेत्रंग भरूच 05
खेड़ा खेड़ा 07
सूरत सूरत 16
पालनपुर बनासकांठा 09
मोडासा अरवल्ली 03
महेसाणा महेसाणा 07
दाहोद दाहोद 06
वड़ोदरा वड़ोदरा 02
भावनगर भावनगर 07
सुरेंद्र नगर सुरेंद्रनगर 05
नवसारी नवसारी 04
वलसाड वलसाड 05
जूनागढ़ जूनागढ़ 05
राजकोट राजकोट 08
जामनगर जामनगर 05

इन जिलों में एक से ज्यादा बार गए प्रधानमंत्री
30 सितंबर से दो दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 39 रैलियां कीं। दो रोड शो भी किए। एक रोड शो के जरिए तो 50 किलोमीटर तक सफर तय किया। कुछ ऐसे भी जिले हैं, जहां एक से ज्यादा बार पीएम मोदी का कार्यक्रम हुआ। सबसे ज्यादा अहमदाबाद में। यहां कुल 21 सीटें हैं। पिछली बार इनमें से 15 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। यही कारण है कि इस बार प्रधानमंत्री छह बार अहमदाबाद पहुंचे। इसके अलावा सूरत में 16 सीटें हैं। यहां भी पीएम मोदी तीन बार पहुंचे। गांधीनगर में पांच सीटें हैं। यहां प्रधानमंत्री पांच बार पहुंचे। बनासकांठा में नौ सीटें हैं। यहां पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम हुए। महेसाणा में सात सीटें हैं और यहां तीन बार पीएम मोदी का कार्यक्रम हुआ।

गुजरात चुनाव एलान के बाद 27 रैलियां
भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तीन नवंबर को गुजरात चुनाव के एलान के बाद पीएम मोदी छह नवंबर को पहली बार गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने भावनगर और कपराडा में सभा को संबोधित किया था। इसके बाद 19, 20 और 21 नवंबर के बीच आठ रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। 23 और 24 नवंबर को भी प्रधानमंत्री गुजरात में रहे। इस बीच, उन्होंने आठ रैलियों को संबोधित किया। 27 नवंबर को प्रधानमंत्री की तीन रैलियां थीं। एक और दो दिसंबर को छह रैलियां कीं। इस बीच, अहमदाबाद में एक ग्रैंड रोड शो भी किया। गुजरात चुनाव के एलान के पहले और हिमाचल प्रदेश चुनाव के एलान के बाद पीएम मोदी ने 10 सभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

मोदी से कम हुईं शाह की रैलियां
गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कम रैलियां कीं। आंकड़े देखें तो इस बार गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। शाह उन जिलों में भी पहुंचे, जहां पीएम मोदी नहीं जा पाए थे। सबसे ज्यादा फोकस अहमदाबाद, महेसाणा और गांधीनगर में रहा। इन जिलों में शाह भी एक से ज्यादा बार पहुंचे।

शाह ने कहां-कहां कीं रैलियां?
जिला कितने सीटों को कवर किया? कितने पर जीत मिली?
द्वारका 03
गिर सोमनाथ 04
जूनागढ़ 05
कच्छ 06
तापी 02
नर्मदा 02
आणंद 07
बनासकांठा 09
अहमदाबाद 21
राजकोट 08
सुरेंद्रनगर 05
सूरत 16
महेसाणा 07
वड़ोदरा 02
अरवल्ली 03
पंचमहल 05
गांधीनगर 05

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »