नई दिल्ली, आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को संस्कृति मंत्रालय विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने तिरंगा उत्सव अभियान की शुरूआत की गई है।
इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया के परिजनों को भी सम्मानित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं, जो आजादी के गुमनाम नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।