N/A
Total Visitor
27 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

मीका सिंह राज कुंद्रा के समर्थन में बोले – वह अच्छा आदमी है ,अच्छे की उम्मीद करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जब राज को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। कई सितारों ने राज से जुड़े इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब सिंगर मीका सिंह ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है।

दरअसल, विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से मीका सिंह के साथ बातचीत की एक वीडियो शेयर की है जिसमें ये सारी बातें सामने आई हैं। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को ‘अच्छा आदमी’ बताया और कहा कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने राज के अन्य ऐप में से एक को देखा है जिनमें ज्यादा कुछ नहीं था।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मीका से इस बारें में पूछा जाता है तो वह कहते हैं, ‘मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा ही होगा। मुझे उस ऐप के बारे में इतनी समझ नहीं है। मैंने एक उस ऐप देखा था वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ था नहीं उसमें तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं। देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है ये तो वो खुद ही बता सकते हैं।’

बता दें, मीका सिंह से पहले राखी सावंत ने भी राज कुंद्रा का समर्थन किया था। राखी ने कहा था, ‘दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। ऐसे कोई उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »