27.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने वाले ट्रेड ग्रुप का सदस्य था

दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स (SulliDeals) के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से गिरफ्तार किया है। वह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बने ट्विटर के ट्रेड ग्रुप का भी सदस्य था। ठाकुर ने इंदौर की ही आईपीएस अकादमी में बीसीए किया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल के ओंकारेश्वर ठाकुर ने स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने की साजिश रची जाती थी। इसी के लिए उसने गिटहब पर कोड विकसित किया। गिटहब तक इस ग्रुप के सभी सदस्यों की पहुंच थी। इन लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐप का लिंक शेयर किया था। यह ग्रुप मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करता था और उन्हें बदमाम करने के लिए उनका चरित्र हनन किया जाता था।

दिल्ली में स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुल्ली डील्स के ऐप क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ठाकुर ने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील्स ऐप बनाया। ऐप से कई मुस्लिम महिलाओं की सहमति के बिना नीलामी के लिए उनकी तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ठाकुर ने जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion का इस्तेमाल कर ट्विटर पर ट्रेडमहासभा के नाम से ग्रुप में शामिल हुआ था। सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने की साजिश रची थी। हंगामे के बाद सभी लोगों ने सोशल मीडिया फुटप्रिंट्स को डिलीट कर दिया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles