N/A
Total Visitor
37.2 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

बॉलीवुड में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके है अब मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आमिर खान, कार्तिक आर्यन के बाद आज अभिनेता आर माधवन भी कोरोना की चपेट में आने के बाद एक्टर मिलिंद सोमन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।  इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है। 

मिलिंद सोमन ने ट्वीट किया-मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। मिलिंद के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खबरों की मानें तो मिलिंद सोमन के पॉजिटिव आने के बाद उनकी वाइफ अंकिता कोंवर ने भी अपना टेस्ट करवाया है। हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई हैं। 

आपको बता दें कि एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर में से एक हैं। अपनी बॉडी और अपने लुक्स की वजह से वह काफी पॉपुलर हैं। इतना ही नहीं मिलिंद सोमन हमेशा अपनी वाइफ अंकिता कोंवर को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं। ये दोनों हमेशा कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अंकिता भी मिलिंद की तरह फिटनेस फ्रीक हैं और वह इसमें मिलिंद का बखूबी साथ देती हैं। दोनों को रिलेशनशिप में रहते हुए सात साल हो गए हैं, इस मौके पर मिलिंद ने एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »