N/A
Total Visitor
28.9 C
Delhi
Friday, August 8, 2025

महाकुंभ के बाद मंथन: आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत का संगम

लखनऊ, 11 मार्च 2025, मंगलवार। महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के बाद, ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गनाइजर’ ने एक दिवसीय समागम “मंथन – महाकुंभ एंड बियॉन्ड” का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह समागम 12 मार्च 2025 को लखनऊ के होटल ताजमहल में आयोजित किया जाएगा।
इस समागम में आध्यात्मिकता, स्थिरता, अखंडता, सुरक्षा और सफलता जैसे विषयों पर आधारित पाँच विशेष सत्र होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर मंथन के सूत्रधार होंगे।
इस आयोजन में आध्यात्मिक संत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, नौकरशाह और चिकित्सा पेशेवर भी शामिल होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार, पर्यावरण गतिविधि से वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय अलग अलग सत्रों में अपनी बात प्रमुख रूप से रखेंगे।
इस समागम का उद्देश्य कुंभ की ओजस्विता को एक सार्थक स्वरूप प्रदान करना है। यह आयोजन महाकुंभ के व्यापक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेशों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »