29.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

मनोज तिवारी ने कहा- प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले अनाड़ी और मूर्ख हैं, प्रभु उनको सद्बुद्धि प्रदान करें।

बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से श्रीरामचरितमानस पर दिए गए बयान पर उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले अनाड़ी और मूर्ख हैं। प्रभु उनको सद्बुद्धि प्रदान करें। माघ मेला में अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना की ओर से आयोजित सबके राम विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आजकल एक नेता हैं, जो राम जी पर ही हमलावर हैं। उनकी मति मारी गई है।

उन्होंने बताया कि वह 1992 से लगातार माघ मेला में आते रहे हैं और जीवन भर यहां हाजिरी लगाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह से उनका व्यक्तिगत रिश्ता है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत का साक्षी बनकर गर्व का अनुभव होता है।इस दौर में पूरी दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार रही है।जी -20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इससे स्वर्णिम समय क्या होगा।

इससे पहले स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,अभिनेता मनोज तिवारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान का शुभारंभ किया। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रभु राम के जीवन आदर्श अनुकरणीय हैं। उन पर किसी भी व्यक्ति को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु राम का जीवन त्याग और तपस्या का रहा है। युवा पीढ़ी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि हताशा में कुछ लोग प्रभु राम और रामचरितमानस पर बयान दे रहे हैं।अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मति मारी गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर कारवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा की प्रभु राम भारत के प्राण हैं। उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं सुन सकता। विशिष्ट अतिथि जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि प्रभु राम सबके आदर्श हैं उन पर वाद विवाद शोभा नहीं देता। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने शाल ओढ़ाकर सांसद मनोज तिवारी एवं अनिल कुमार नो सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता विमलेश राय,मुकेश पांडेय,संदीप पांडेय आपा,दीपक पांडेय,रामाशंकर मिश्रा,आदित्य चौबे,राहुल शुक्ला,सुभाष यादव,भोला शुक्ला,अजय पांडेय,बंटी पांडेय,विजय मिश्रा,नागेश जोशी,राजेंद्र पासवान,जीतेंद्र यादव उपस्थित रहे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles