N/A
Total Visitor
31.2 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

माणा पास हिमस्खलन: मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई निरीक्षण, 50 मजदूरों का रेस्क्यू

नई दिल्ली, 1 मार्च 2025, शनिवार। उत्तराखंड के माणा पास में हुए हिमस्खलन में दबे श्रमिकों की खोज जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया और ज्योर्तिमठ पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि बाकी 5 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचारधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना और जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कल 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ, जिसमें बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे, जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। आईटीबीपी और सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं, जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आयी हैं, उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है।
जिलाधिकारी ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा एनडीआरएफ 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। उन्हें काफी अनुभव है जिस तरह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है बाकि मजदूरों को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »