N/A
Total Visitor
27.7 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

ट्रेन की चपेट में आया नर तेंदुआ: मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दर्दनाक मौत

बिजनौर, 19 फरवरी 2025, बुधवार। मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के निकट गांगन नदी के पुल पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। एक नर तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के अनुसार, तेंदुआ नजीबाबाद-मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर चहलकदमी कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से तेंदुआ की एक टांग शरीर से जुदा हो गई। पुल की ऊंचाई के कारण तेंदुआ नीचे कूद नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
रेलवे के सीनियर रेल पथ निरीक्षक धर्मेश कुमार की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुआ का शव अपने कब्जे में ले लिया। तेंदुए का पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएम सिंह की देखरेख में तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। मृतक नर तेंदुए की अनुमानित आयु छह वर्ष आंकी गई है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »